नकारात्मक विचारो को केसे हटाये ?

नकारात्मक सोच पर काबू पाना प्रमुख संघर्षों में से एक है जिसे आप आकर्षण के कानून के साथ काम करते समय सामना कर सकते हैं।
हमारे जीवन मे बहुत सी ऐसी भयानक घटनाये होती है जिसके कारण हम दुखी हो जाते है ओर उन घटनाओ का हमारे दिमाग मे अचानक से आने पर या हम जब भी ऐसा कुछ देखते है जिसके कारण हम उस पल को भुला नही पाते ओर हम उस घटना के साथ जुड़ी हर बात को सोचते है ओर ज्यादा दुखी हो जाते है। फिर हमे यह पता नही होता है की अब उस नकारात्मक विचार से लड़ना केसे है भूलना केसे है। ओर उनसे आगे डर लगने लग जाता है की हमने ऐसा क्यो किया या उसने ऐसा क्यो किया या हमे ऐसा नही करना चाइए था। नकारात्मक विचार हमे पीछे खिचने लगते है।
हम उस घटना को भूलने की कोशिश करना चाहते है परंतु ओर ज्यादा वही बात हमे याद आती है क्योकि वह विचार हमारे मन ओर दिमाग मे है। हम नकारात्मक विचार को निकालने की बहुत कोशिश करते है। हम नकारात्मक विचारो को रोक सकते है। कुछ तरीको के माध्यम से हम नकारात्मक चीज़ों को रोक सकते है।

5 बाते दिमाग मे रखे
  1. आपका गया हुआ समय वापिस बदल नही सकता।
  2. आप सिर्फ तब फ़ेल होंगे जब आप हार मान लेंगे या काम को छोड़ देंगे।
  3. लोगो के राय आपको वास्तविकता को नही बदल सकते है।
  4. खुशिया आपने आप के साथ ढूंढो।
  5. अपने आप पर गर्व करे, अपने आप को किसी से कम नही समझे।

Video Resources:- 
                     How to Stop Negative Thoughts & Feelings


1.सोच को रोको:- जब आप ध्यान दें कि नकारात्मक विचार या छवियां आपके दिमाग में प्रवेश करना शुरू कर रही हैं तो हमारा दिमाग उसके अंदर के सवालो को सोचने लग जाता है

वास्तव मे हम उस विचार को नही सोचते उसके अलावा सवाल सोचना शुरू  कर देते है। जिससे हम ओर ज्यादा दुखी हो जाते है। घटना दुख का कारण नही है सवाल का समुन्द्र है जो बार बार हम सोचते है। 

आप सवाल को छोड़ कर विचार को रोकने का प्रयास करे। कोशिश करे उसे रोकने की आप नही रोक पाएगे। वास्तव मे विचार दिमाग मे आते जाते रहते है। हमे विचारो को रोकने की जरूरत है ना की उस पर सवाल करने  करने की अगर आप सवाल करना बंद कर देते है तो विचार खुद बे खुद चला जाता है। मानव मस्तिष्क विचारो का भंडार होता है। जीतने ज्यादा आप सवाल करते है उतने फस जाते है। आप सोच को दूसरी दिशा भी दे सकते है। 


कई लोग कहते है की वो करने को कुछ भी कर सकते है पर उनके पास समय नही है तो एक बात याद रखना की उन लोगो के पास भी उतना ही टाइम था जितना आपके पास है। उन लोगो के सिर्फ नाम हे काफी है मिसाल देने के लिए!!

2.सकारात्मक साथी रखे:- यदि आपके दिमाग से परेशानी भरी भावनाएँ नहीं निकल सकती हैं, तो इसका आपके सामाजिक दायरे के साथ कुछ लेना-देना हो सकता है। 

अध्यन से पता चलता है की कॉलेज के छात्रो के द्वारा फैलाई गयी अफवाह अक्सर चिंता वह परेशानी मे डाल सकती है। यह एक ऐसी आदत है जिसे अन्य लोगों द्वारा आसानी से दिखाया जा सकता है, शोधकर्ताओं का कहना है। हमेशा नकारात्मक लोगों से बचें, या कम से कम इस बात से अवगत रहें कि आप पर कौन सी आदतें हावी हो सकती हैं। 

आपके आस पास सकारात्मक लोगो को रखे। आपके दोस्त, रिश्ते मे उन लोगो के साथ समय बिताए जो सकारात्मक विचार रखते है। उन से आपको सकारात्मक बातों को सोचने का तरीका मिलेगा। आपके सोचने का तरीका अपने आप बदलने लगेगा।


प्रसनता ही व्यक्ति को महान बनाती है ओर सफलता पाने के लिए प्रसनता बहुत महत्वपूर्ण होती है।
3.अपनी स्थिति को बदले:- "अगर आपका रोशन करने का आग्रह बहुत मजबूत हैतो अपने आप को विचलित करना आसान नहीं होगा।" इससे पहले के कोई विचार आपके दिमाग मे आये उससे पहले आपने दिमाग को दूसरी दिशा दे दिया जाए।
           अक्सर ऐसा होता है की जब हम कही जा रहे होते है तो बस, रेल, हवाई जहाज छूट जाता है तो हम छूट जाने के कारण गुस्सा करते है उल्टी सीधी बातों पर विचार करते है। तो इस परेशानी से निपटने के लिए अपनी माता पिता को या अपने दोस्त को याद कर ले ताकि आप उस परेशानी को छोड़ कर अपने दिमाग को दूसरे काम मे लगा सकते है। 

आप कोई किताब पढ़कर अपने विचारो को दूसरी दिशा दे सकते है। जिससे आपको दूसरी बातों को सोचने को समय नही मिले। एक बार जब आपने अपनी स्थिति को सफलतापूर्वक ठीक कर लिया तो अपने को विचलित कर सकते है। 

लेकिन कुछ ऐसा काम करना जिंदगी मे की जब आप मर रहे हो तो आपके चहरे पर मुस्कान हो दुनिया रो रही हो

4.लिखो ओर नष्ठ करे:-
यदि आपके नकारात्मक विचार एक विशेष मजबूत भावना जैसे भय, क्रोध या ईर्ष्या से जुड़े हुए हैं , तो उन सभी को लिखित रूप में बताने का प्रयास करें। एक पेन और पेपर का उपयोग करें। पेपर पर अपने नकारात्मक विचारो को व्यक्त करे जो भी आपको तकलीफ दे रहा हो। फिर आप इस पेपर को नष्ट करने का एक तरीका चुन सकते हैं, जो आगे बढ़ने की आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उदाहरण के लिए, आप इसे फाड़ सकते हैं, इसे एक गेंद में क्रश कर सकते हैं, इसे जला सकते हैं, या इसके ऊपर स्क्रिबल कर सकते हैं।
जो लोग खुद को व्यक्त करने के लिए शब्दों का उपयोग करने के लिए उत्सुक नहीं हैं, कलात्मक प्रयासों का उपयोग कर सकते है। उस चित्र बनाकर अपने विचार को प्रकट कर सकते है। और फिर उसे नष्ट कर सकते हैं या इसके आकार को बदल सकते हैं। आप अपने खुशी के अनुसार उस चित्र मे कुछ भी जोड़ सकते है जो आपको खुशी दे। इस तकनीक का उद्देश्य बस अपनी नकारात्मकता का किसी प्रकार का भौतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त करना है फिर से गायब कर सके।

                            2. 12 Best Way of Happiness in Life
                          

Post a Comment

أحدث أقدم